रुदौली: हसनापुर में अवैध रूप से विद्यालय संचालित होने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी का वीडियो हुआ वायरल
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के हसनापुर की है, जहां का एक वीडियो शनिवार की देर शाम वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में क्षेत्र के हलीम नगर निवासी समाजसेवी साजिद खां बता रहे हैं कि उन्होंने हंसना मऊ में एक बगैर मान्यता प्राप्त और अवैध रूप से चल रहे विद्यालय की ऑनलाइन शिकायत किया था, वही बी.ओ. रुदौली का कहना है कि मौके पर जाकर नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है ।