रुदौली: बहापुर से बाबा बाजार के लिए निकले 47 वर्षीय महावीर प्रजापति लापता हुए, दूसरे दिन चंडीगढ़ स्टेशन पर मिले, परिजन थे परेशान
खबर बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बहापुर गांव की है, जहां निवासी 47 वर्षीय महावीर प्रजापति गुरुवार की शाम को घर से बाबा बाजार किसी काम से निकले और नहीं लौटे, अचानक लापता होने पर परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे, थक हारकर शुक्रवार को परिजनों ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए फोटो वायरल कर दिया, शुक्रवार को चंडीगढ़ स्टेशन पर मिले हैं, परिवार में खुशी की लहर है ।