भीलवाड़ा: सिक्ख समाज ने खालसा सृजना दिवस बैसाखी पर्व को गुरूद्वारा साहिब, चंद्रशेखर आजाद नगर में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया
भीलवाड़ा। इस पावन पर गुरूद्वारा साहिब में कई धार्मिक आयोजन हुए। प्रातः 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश कर, दीवान सजाए गए। संगत ने श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ किए उसके उपरान्त कीर्तन दीवान में ज्ञानी करनैल सिंह जी एवं सुखबीर सिंह जी के जत्थे ने संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया।