नानपारा: हकीमपुरवा में तेज हवा से बाल विकास परियोजना कार्यालय की दीवार गिरी, परियोजना बाबू बाल-बाल बचे
नानपारा क्षेत्र के हकीमपुरवा स्थित बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यालय परिसर में तेज हवाओं के चलते अचानक दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे परियोजना बाबू अनूप मिश्रा बाल-बाल बच गए। दीवार कार्यालय के दूसरी ओर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि गुरुवार को क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही थीं।