लालगंज: मूर्तिहवा जंगल में लगी आग बुझाने के लिए तीसरे दिन पहुंची वन विभाग की टीम, आग की चपेट में पौधे जलकर हो रहे खाक
ड्रमंडगंज वन रेंज की सीमा से सटे बबुरा रघुनाथ सिंह वन क्षेत्र के मूर्तिहवा जंगल में तीन दिनों से लगी आग की चपेट में आकर जंगल के हरे-भरे पौधे जलकर राख हो रहे हैं। बीते सोमवार को लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम तीसरे दिन बुधवार को जंगल में पहुंची। लेकिन बुधवार शाम 4:30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।