केराकत: केराकत थाना क्षेत्र के पचवर गांव के दिल्ला का पूरा पूर्वे में चोरों ने सिपाही के घर को बनाया निशाना
पचवर गांव के दिल्ला का पूरा पूर्वे में बीती रात चोर घर में घुस नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात को लेकर फरार हो गए। विदित हो कि हृदय नारायण पाठक पुत्र स्व. रूप नारायण पाठक परिवार के साथ बरामदे में सो गए। आधी रात बाद चोर घर के पीछे लगे खिड़की झाप के सहारे छत पर चढ़ आंगन में बनी सीढ़ियों के सहारे घर में घुस नगदी समेत लाखों रुपए जेवरात के लेकर हुए फरार ।