केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में चोरी का असफल प्रयास, पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना
देवकली बाजार में चोरों ने राजेश गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर अन्दर घुस गये और सामानों को तितर वितर करने लगे। इसी दौरान कोई आहट सुन चोर खुली दुकान छोड़ नौ दो ग्यारह होने पर मजबूर हो गये। सुबह दुकान खोलने पंहुचे राजेश गुप्ता ने जब दुकान का ताला टूटा देखा तो उनके पैरो तले जमीन सरक गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।