शिवपुरी नगर: लाल कोठी के पास स्थित एक दुकान में चोरी करते पकड़े जाने पर चोर ने किशोर को चाकू मारकर किया घायल, CCTV में कैद हुई घटना
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के लाल कोठी के पास हॉकर्स जोन में सोमवार सुबह चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सब्जी और फल की दुकान में घुसे अज्ञात चोरों ने किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब पास ही रहने वाला 17 वर्षीय निहाल शर्मा योग कर रहा था। निहाल ने देखा कि कुछ संदिग्ध लोग नीरज खटीक की दुकान में चोरी कर रहे हैं।