शिवपुरी नगर: रामखेड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा बारातियों से भरा लोडिंग वाहन, 20-25 लोग हुए घायल; 10 की हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत रामखेड़ी गांव के पास सोमवार की शाम 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिवपुरी-पोहरी हाईवे पर बारातियों से भरी एक लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।