टोंक: वन विभाग ने उनियारा क्षेत्र के नेशनल हाईवे-116 पर अवैध लकड़ी परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई
Tonk, Tonk | Apr 21, 2026 अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई. वन विभाग ने उनियारा क्षेत्र के नेशनल हाईवे-116 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पीपल की गीली लकड़ी ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे नाका प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान, अलीगढ़ निवासी जाहिद पुत्र काजू खां को हिरासत मे लिया।