मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिला मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर की छापेमारी, संदिग्ध लोगों से पूछताछ
मधेपुरा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी चौक, मस्जिद चौक, यूनिवर्सिटी कैम्पस एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया।