राजनांदगांव: शहर के बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में कलेक्टर ने प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान
कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा शहर के बल्देव प्रसाद स्कूल में कक्षा दसवीं एवं 12वीं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के विद्यार्थियों का सम्मान किया।इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा दसवीं के 25 और कक्षा 12वीं के 14 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं ज्ञानवर्धक पुस्तक,प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया,इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।