खलीलाबाद: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए आदेश
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान कर शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी दी जाए,