तुलसीपुर: शंकरपुर कला के पास अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
पचपेड़वा क्षेत्र में अर्टिगा कार व ई रिक्शा में जोरदार टक्कर दो की मौत और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है, घटना राष्ट्रीय मार्ग पर पचपेड़वा बढ़नी के बीच शंकरपुर कला गांव के पास सुबह 10:00 बजे सड़क पर अनियंत्रित अर्टिगा कार PB 01एफ 6407 ने पीछे से ई रिक्शा up 55 AT 7062 को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा के परखच्चे से उड़ गए।