सीकर: वार्ड नंबर 60 में बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ की मारपीट छोटे भाई ने कोतवाली थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Sikar, Sikar | Mar 22, 2024 सीकर शहर के वार्ड नंबर 60 में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में छोटे भाई इकराम द्वारा आज कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है कि उसके बड़े भाई इस्लामुद्दीन ने उसके साथ लोहे की पाइप से मारपीट की जिससे उसे चोट आई ।पीड़ित छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।