राखी जन्माष्टमी त्योहार पर कंफर्म सीट के लिए 16 डिब्बे वाली ट्रेन दिल्ली से सुपौल वाया वाराणसी शुरू
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और सुपौल के बीच प्रतिदिन आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इस ट्रेन का वाराणसी जंक्शन पर भी ठहराव रहेगा।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से 6 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इस अवधि में ट्रेन 56 फेरे लगाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल से 7 अगस्त से 1 अक्तूबर तक प्रतिदिन संचालित होगी और 56 फेरे लगाएगी। नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:35 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।
यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। वापसी में सुपौल से सुबह 7:45 बजे चलने वाली ट्रेन रात 10:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी
Sadar, Varanasi | Aug 23, 2026