मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की कालाडेरा थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाडेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी पूजा पूनिया ने बताया कि पिछले लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी सियाराम मीणा को गिरफ्तार किया गया है।