बड़ीसादड़ी। जहरयुक्त जिंक अपशिष्ट हटाने की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे चरण का बड़ा धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया। करीब 3000 लोग घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर प्रशासन की देरी पर रोष जताया। नगर बंद का असर व्यापक रहा और यातायात लंबे समय तक बाधित रहा।