चीनोर: धूमेश्वर मंदिर गए युवक की नदी में डूबने से मौत, शव काफी मशक्कत के बाद बरामद
धूमेश्वर मंदिर घूमने गए युवकों की टोली में उस समय मातम पसर गया, जब नहाते समय एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। पुलिस ने सब को नदी से बाहर निकलवा कर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी।