हरदोई: अमेठिया व आसपास के दो-तीन गांवों से 6-7 भैंसों के चोरी होने पर किसान नेता एसपी से मिले, कार्रवाई की मांग की गई
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के अमेठिया व उसके पड़ोस के दो से तीन गांवों में चोरों का आतंक देखने को मिला है चोरों ने यहां से 6 से 7 भैंस चोरी की है।गांव के ही रामलखन मौर्य,बालक राम,व अन्य के यहां भैंस चोरी की घटना सामने आई है।वंही चोरी की घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की है।