हरदोई: मोहल्ला मोमिनाबाद में शराब के नशे में मुन्ना पहाड़ी समेत कई लोगों ने की पत्थरबाज़ी व मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोमिनाबाद में रात 11 बजे शराब के नशे में मुन्ना पहाड़ी समेत कई लोगों ने हंगामा किया है।इस बात का जब मेवाराम ने विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा पत्थरबाजी और मारपीट की गई। वही मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैपीड़ित ने आज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।