हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में की गई शुक्रवार की परेड, एसपी केशवचंद गोस्वामी ने UP 112 के वाहनों का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 पुलिस अधीक्षक केशवचंद गोस्वामी द्वारा शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कराते हुये परेड की सलामी ली गई।सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी गई तथा यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।