हरदोई: टोंडरपुर-बेहटा गोकुल के बीच बीए के छात्र की ट्रेन से गिर कर हुई मौत,गुरुवार को हुई शव की शिनाख्त,पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 मंगलवार को टोंडरपुर-बेहटा गोकुल के बीच एक 21 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिर कर मौत हो गई थी। गुरुवार को बेहटा गोकुल थाने पहुंचें फूल चंद्र निवासी महेशवारा थाना नाव कोठी ज़िला बेगूसराय बिहार ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र अमर दीप के रूप में की। फूल चंद्र ने बताया कि अमर दीप उसका इकलौता बेटा था,वह बीए द्वितीय का छात्र था।