हरदोई: बेहटा गोकुल थाने के दुलारपुर गांव निवासी विनोद चौहान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 गुरुवार की सुबह दुलारपुर गांव निवासी 53 वर्षीय विनोद चौहान पुत्र भगवान बक्श ने गांव के उत्तर तालाब के किनारे नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से माचित का एक खोल बरामद किया जिस पर लिखा था कि उसके चचेरे भाई बाबू के पुत्र उसे करीब एक साल से सता रहे थे। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा जांच शुरू की है।