प्रतापगढ़: गोमाना में एनएच-56 की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, महिला ने जिला कलेक्टर से निर्माण रुकवाने की गुहार लगाई
छोटीसादड़ी तहसील के गोमाना गांव निवासी 60 वर्षीय कलाबाई पत्नी भंवरलाल ढोली ने राष्ट्रीय राजमार्ग-56 की भूमि पर कथित अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कलाबाई ने बताया कि उनका मकान राष्ट्रीय राजमार्ग-56 से लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी पारसमल पुत्र केशुरा