खरीक: कन्हैया मोदी हत्याकांड: आज़ाद हिंद मोर्चा ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया
आज़ाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष भाई राजेन्द्र यादव ने खरीक के कठेला मोदी टोला पहुंचकर मृतक कन्हैया मोदी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही सरकार से 50 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। न्याय नहीं मिलने पर जनांदोलन की चेतावनी दी गई।