धमदाहा: स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में कुलपति का औचक निरीक्षण, रोल नंबर गलत भरने पर जताई नाराजगी
धमदाहा :- पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह एवं प्रोक्टर डॉ. उदय शंकर सिंह ने सोमवार को धमदाहा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।