मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना पुलिस ने नागौर से एक आरोपी को पकड़ा, साइबर अपराधियों को किराए पर बैंक खाता देने के मामले में
जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘साइबर म्यूल हंट’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को बैंक खाता किराए पर उपलब्ध कराने वाले आरोपी रिछपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी ₹1 लाख की राशि जमा हुई थी।