Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi

होटल के कमरे में मिला युवक का शव,इलाके में मचा हड़कंप फतेहपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़े शिवाला स्थित आकाश होटल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक का शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई,जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया,पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Fatehpur, Fatehpur | Jun 16, 2026

MORE NEWS

*यमुना ने छीन ली दो घरों की खुशियां*

*छुट्टियां बिताने आए दो इकलौते लाल नदी में समाए, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी।*

बिंदकी, फतेहपुर।
गर्मी की छुट्टियों की मस्ती कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर घाट पर मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए दो मासूम चचेरे-मौसेरे भाई तेज बहाव की भेंट चढ़ गए। हादसे में एक बालक का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं, क्योंकि दोनों बच्चे अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जाफरगंज निवासी योगेश अपने 11 वर्षीय भतीजे ऋषभ मिश्रा और उसके 12 वर्षीय मौसेरे भाई प्रतीक पाण्डेय के साथ बिंदौर घाट पर यमुना स्नान के लिए पहुंचे थे। दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे कि अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों मासूम मदद के लिए हाथ-पांव मारते हुए नदी की लहरों में ओझल हो गए।बच्चों को डूबता देख योगेश की चीखें घाट पर गूंज उठीं। शोर सुनकर पास में पशु चरा रहे जयनारायण निषाद और देशराज निषाद जान जोखिम में डालकर नदी में कूद पड़े। काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद ऋषभ को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की सांसें थम चुकी थीं। वहीं प्रतीक का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।परिजनों के मुताबिक प्रतीक के पिता प्रमोद पाण्डेय गाजियाबाद में रहते हैं। गर्मी की छुट्टियां बिताने वह गांव आया था और अपनी मौसी के घर जाफरगंज घूमने गया था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि छुट्टियों की यह मुलाकात जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी।हादसे के बाद जब यह खबर घर पहुंची तो दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मांओं का कलेजा फट पड़ा, परिजनों की आंखों से आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था। गांव की गलियां मातम में डूब गईं। हर आंख नम थी और हर जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इन मासूमों का क्या कसूर था।बिंदौर घाट पर देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। एक ओर ऋषभ का निर्जीव शरीर परिजनों के सामने था, तो दूसरी ओर यमुना की लहरों में लापता प्रतीक की तलाश जारी थी। नदी किनारे टकटकी लगाए खड़े परिजन हर पल एक चमत्कार की उम्मीद कर रहे थे।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यमुना की लहरों ने कुछ ही मिनटों में दो घरों के चिराग बुझा दिए और पीछे छोड़ गईं सिर्फ आंसू, सिसकियां और कभी न भरने वाला दर्द।

*यमुना ने छीन ली दो घरों की खुशियां* *छुट्टियां बिताने आए दो इकलौते लाल नदी में समाए, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी।* बिंदकी, फतेहपुर। गर्मी की छुट्टियों की मस्ती कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर घाट पर मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए दो मासूम चचेरे-मौसेरे भाई तेज बहाव की भेंट चढ़ गए। हादसे में एक बालक का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं, क्योंकि दोनों बच्चे अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जाफरगंज निवासी योगेश अपने 11 वर्षीय भतीजे ऋषभ मिश्रा और उसके 12 वर्षीय मौसेरे भाई प्रतीक पाण्डेय के साथ बिंदौर घाट पर यमुना स्नान के लिए पहुंचे थे। दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे कि अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों मासूम मदद के लिए हाथ-पांव मारते हुए नदी की लहरों में ओझल हो गए।बच्चों को डूबता देख योगेश की चीखें घाट पर गूंज उठीं। शोर सुनकर पास में पशु चरा रहे जयनारायण निषाद और देशराज निषाद जान जोखिम में डालकर नदी में कूद पड़े। काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद ऋषभ को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की सांसें थम चुकी थीं। वहीं प्रतीक का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।परिजनों के मुताबिक प्रतीक के पिता प्रमोद पाण्डेय गाजियाबाद में रहते हैं। गर्मी की छुट्टियां बिताने वह गांव आया था और अपनी मौसी के घर जाफरगंज घूमने गया था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि छुट्टियों की यह मुलाकात जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी।हादसे के बाद जब यह खबर घर पहुंची तो दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मांओं का कलेजा फट पड़ा, परिजनों की आंखों से आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था। गांव की गलियां मातम में डूब गईं। हर आंख नम थी और हर जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इन मासूमों का क्या कसूर था।बिंदौर घाट पर देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। एक ओर ऋषभ का निर्जीव शरीर परिजनों के सामने था, तो दूसरी ओर यमुना की लहरों में लापता प्रतीक की तलाश जारी थी। नदी किनारे टकटकी लगाए खड़े परिजन हर पल एक चमत्कार की उम्मीद कर रहे थे।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यमुना की लहरों ने कुछ ही मिनटों में दो घरों के चिराग बुझा दिए और पीछे छोड़ गईं सिर्फ आंसू, सिसकियां और कभी न भरने वाला दर्द।

Fatehpur, Fatehpur | Jun 16, 2026

होटल के कमरे में मिला युवक का शव,इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़े शिवाला स्थित आकाश होटल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक का शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना तत्काल पुलिस को दी गई,जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया,पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

होटल के कमरे में मिला युवक का शव,इलाके में मचा हड़कंप फतेहपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़े शिवाला स्थित आकाश होटल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक का शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई,जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया,पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Fatehpur, Fatehpur | Jun 16, 2026

दिनांक 12.06.2026 को थाना खागा क्षेत्रांतर्गत ग्राम स्पूरी के समीप हाईवे की सर्विस लेन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उक्त संबंध में थाना खागा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। घटना के अनावरण एवं मृतका की शिनाख्त हेतु पुलिस टीमों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उक्त प्रकरण में #Spfhr द्वारा मृतका की शिनाख्त कराने अथवा उसकी शिनाख्त में महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

अतः जनसाधारण से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला की शिनाख्त के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तत्काल थाना प्रभारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, जनपद के किसी भी पुलिस अधिकारी, यूपी-112 अथवा जनपद कंट्रोल रूम को सूचना प्रदान करने के संबंध में  #Addlfhr की बाइट ।
#UPPolice
@Uppolice
@ADGZonPrayagraj
@igrangealld

दिनांक 12.06.2026 को थाना खागा क्षेत्रांतर्गत ग्राम स्पूरी के समीप हाईवे की सर्विस लेन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उक्त संबंध में थाना खागा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। घटना के अनावरण एवं मृतका की शिनाख्त हेतु पुलिस टीमों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त प्रकरण में #Spfhr द्वारा मृतका की शिनाख्त कराने अथवा उसकी शिनाख्त में महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। अतः जनसाधारण से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला की शिनाख्त के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तत्काल थाना प्रभारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, जनपद के किसी भी पुलिस अधिकारी, यूपी-112 अथवा जनपद कंट्रोल रूम को सूचना प्रदान करने के संबंध में #Addlfhr की बाइट । #UPPolice @Uppolice @ADGZonPrayagraj @igrangealld

Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 16, 2026