चरपोखरी: पीरो में गूंजा “लालू नाम ही काफी है”: विवादों के बीच गरीबों के मसीहा पर अटूट भरोसा
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को उनके आवास पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम में लोक गायक छोटू छलिया द्वारा सोहर गाने और कथित रूप से हीरे के कंगन दिए जाने की चर्चा ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।