गुलाना: सलसलाई में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग का घेराव किया, मदाना कार्यालय पर ताला लगाया
सलसलाई क्षेत्र में रात्रिकालीन बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार शाम 10 बजे रात मदाना स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। ऑपरेटर को बाहर निकालकर सात गांवों की बिजली बहाल करने की मांग की। कनिष्ठ यंत्री मनोज मालवीय और कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा के आश्वासन पर रात 11:45 बजे आपूर्ति बहाल होने पर आंदोलन समाप्त हुआ।