डुमरी: डुमरी में बिजली बिल बकाया वसूली के लिए विशेष कैंप, चालीस उपभोक्ताओं ने किया भुगतान
Dumri, Gumla | Mar 28, 2026 झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया, ताकि लंबे समय से बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए प्रेरित किया जा सके और राजस्व संग्रह को मजबूत बनाया जा सके।