हज़ारीबाग: हत्यारी मोड़ पर सड़क दुर्घटना, 17 से 18 लोग घायल
हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार 10 बजे हत्यारी मोड़ स्थित सड़क दुर्घटना में लगभग 17 से 18 लोग घायल हो गए . बताया जाता है कि बिहार के छपरा से विक्रम बस बारातियों को लेकर रांची के लिए जा रही थी. इसी दौरान अगले सुबह घना कोहरा होने की वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और यात्री घायल हो गए. स्थानीय एवं पुलिस के मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला।