भीलवाड़ा: ऑपरेशन 'उमंग 7': भिक्षावृत्ति के दलदल से निकाले गए 4 मासूम, भीलवाड़ा पुलिस और चाइल्डलाइन की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान पुलिस द्वारा बाल श्रम से मुक्ति हेतु चलाए जा रहे 'उमंग 7' अभियान के तहत, टंकी के बालाजी मंदिर क्षेत्र से 4 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाया गया है।रेस्क्यू किए गए इन बच्चों को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा और सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।