मुंगावली: मुंगावली में हुआ कवि सम्मेलन और मुशायरा, कवियों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
मुंगावली में रविवार को साहित्य प्रतिभा मंच के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। रविवार रात करीब आठ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में कवियों और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कविता और शायरी की गूंज से माहौल देर रात तक गुलजार रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और नगरवासी मौजूद रहे।