खानपुर: सारोला कलां थाना पुलिस ने बरेड़ा गांव में राजीव गांधी के आगजनी मामले में ₹10,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
सारोला कलां थाना पुलिस ने बरेड़ा गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र में आगजनी मामले में 10000 के इनामी आरोपी जीतमल उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया। सारोला कलां थाना पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर 1 के लगभग यह जानकारी प्रदान की। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा गठित की गई विशेष टीम में थाना अधिकारी बुद्धाराम सहायक उप निरीक्षक मदनलाल कांस्टेबल सुरेंद्र अजय अशोक मौजूद रहे ।