शाहबाद: नाकेदार और फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Aug 21, 2026 बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया।