गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा- 4 करोड़ गरीबों को मिला आवास, विकास की रफ्तार लगातार तेज
गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं और इसके परिणाम आज धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।