मऊ में लेखपालों की कलम बंद हड़ताल, ट्रैप कार्रवाई पर रोक की मांग
#मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मऊ तहसील के लेखपालों ने अयोध्या के सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), एंटी करप्शन और विजिलेंस की कथित गलत एवं दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।
लेखपाल संघ का कहना है कि भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन झूठी शिकायत या निजी रंजिश के आधार पर किसी निर्दोष कर्मचारी को फंसाया नहीं जाना चाहिए। संघ ने अयोध्या प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने, ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता की जांच करने और कार्रवाई को लेकर स्पष्ट एसओपी जारी करने की मांग की।
लेखपालों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Barhaj, Deoria | Aug 22, 2026