चंद्र दर्शन कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत, सामूहिक पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना
अमरवाड़ा। पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना को लेकर करवा चौथ का पर्व नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर अपना व्रत खोला।
#amarwaracity #madhyapradesh #chhindwara #explorepage✨ #amarwaranews