चेनारी: चेनारी में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक माता के दरबार में लगी रही कतार, नेहरू रोड पर हुआ भंडारा
Chenari, Rohtas | Oct 20, 2026 शारदीय नवरात्र की नवमी पर चेनारी के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंडालों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे और देर रात तक लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते रहे। नवमी को लेकर चेनारी के सभी प्रमुख पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। लाइट, डेकोरेशन और मां के भव्य स्वरूप को देखने के