सबलगढ़: खंडों का अवैध परिवहन करने पर आरोपी को एक वर्ष का कारावास
न्यायालय माननीय जेएमएफसी श्रीमान अभिषेक कुमार, सबलगढ़ के न्यायालय द्वारा आरोपी कजन सिंह रावत, निवासी-लाडपुरा, थाना चिन्नौनी, जिला मुरैना को धारा 379 भादवि में 01 वर्ष सश्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 07.01.2023 पुलिस ने बक्सपुर पुलिया से ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त किया था