खानपुर: खानपुर क्षेत्र के नया गांव ठाकरान में ग्रामीणों को पेयजल की हो रही है भारी परेशानी
खानपुर क्षेत्र के नया गांव ठकराल में ग्रामीणों को पेयजल की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नयागांव ठाकरान की महिलाओं ने आज शनिवार को सुबह 8:30 बजे के लगभग बताया कि हिसार से लेकर 70 घरों की बस्ती के बीच एकमात्र ट्यूबबैल मौजूद है जहां पर पानी को लेकर आए दिन तनावपूर्ण माहौल बन जाता है वही लाइट न होने पर पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ता है ।