बरौनी: फुलवरिया थाना के कांड 206/24 में दो अपहृत लड़कियां बरामद, पुलिस ने बारों गांव से किया सकुशल
फुलवरिया थाना कांड संख्या 206/ 24 के दो अपहृता को थाना की पुलिस ने बारों गांव से सकुशल बरामद किया है। उक्त बरामदगी की जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष ने प्रवेश वार्ता के माध्यम से दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। कार्रवाई करते हुए दोनों को गुरुवार को दिन के दो बजे पुलिस ने बरामद कर लिया है।