बरौनी: बरौनी थाना पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया, थाना कांड संख्या 278/24 में आगे की कार्रवाई जारी
बरौनी थाना की पुलिस ने थाना कांड संख्या 278/24 के अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है ।जिसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया गया। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अपहृता के परिजनों द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके आलोक में पुलिस ने सोमवार को दिन के तीन बजे अपहृता को सकुशल बरामद किया है।