बरौनी: फुलवरिया थाना के अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने मधुबनी ज़िले से सकुशल बरामद किया
फुलवरिया थाना कांड संख्या 175/22 के अपहृता को पुलिस ने बुधवार को दिन के तीन बजे मधुबनी जिला क्षेत्र के घोघरडीहा से सकुशल बरामद किया है।इसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया ।उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। कुछ समय अधिक लग गया लेकिन पुलिस ने उक्त अपहृता को सबरामद कर लिया है।