बरौनी: बरौनी प्रखंड की चार पंचायतों में कृषि साख समिति का चुनाव संपन्न
बरौनी प्रखंड अंतर्गत चार पंचायत में कृषि सहायक समिति का चुनाव संपन्न हो गया।इसमें एक निर्विरोध एवं तीन निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया ।मतगणना का कार्य बुधवार को दिन के नौ बजे से प्रारंभ हुई। जहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना करवाई गई। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी चहल-पहल देखने को मिला।