बरौनी: मोसादपुर गांव में विद्यालय भवन के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित, अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप
बरौनी प्रखंड अंतर्गत मोसादपुर गांव में विद्यालय भवन स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।लोगों ने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया।जिसके बाद गुरुवार को दिन के तीन बजे हो रहे प्रदर्शन को शांत करवाने के लिए पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी, स्थानीय लोगों से मिलकर बातचीत किया। लोगों ने कहा कि भवन स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है।