उत्तराखंड | तेज बारिश के बीच NH-707A को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के मुताबिक, डिम्टा बेंड से आगे NH-707A का सड़क मार्ग पूरी तरह बह गया है।
सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहनों की आवाजाही को मसूरी बेंड होते हुए विकासनगर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने तथा मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
⚠️ बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
.
.
.
.
#Uttarakhand #उत्तराखंड #NH707A #TehriGarhwal #टिहरीगढ़वाल
Fatehabad, Agra | Aug 20, 2026