राजगीर: राजगीर के नौलखा मंदिर में पर्युषण पर्व पर धार्मिक आयोजन शुरू
राजगीर जैन धर्म का आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व मंगलवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर राजगीर स्थित जैन श्वेतांबर कोठी के नौलखा मंदिर में बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुब्रत स्वामी का पक्षाल, अभिषेक, पूजा, भक्ति एवं स्नात्र महोत्सव आयोजित किया गया।संस्था के सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम, तपस्या और आत्मचिंतन का पर्व है। इन आठ दिनों